Share the Post

जसपुर, 30 मार्च 2026  प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जसपुर पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल के आवास पर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

———————————————

 

By admin