Share the Post

काशीपुर। सीएम धामी ने काशीपुर में आज मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास की कामना की। मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा चैती मेला कोष से मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं परिसर विकास की घोषणा की।

चैती मेला हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत उत्सव है। यह आयोजन न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा देगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत है—इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सड़क एवं पेयजल परियोजनाएं, औद्योगिक हब और आधारभूत संरचना विकास इसके सशक्त उदाहरण हैं।

हमारा संकल्प है—उत्तराखंड को विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का आदर्श राज्य बनाना।

By admin