Share the Post

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर काशीपुर आ रहे हैं।‌ इस बार वे चैती मेला स्थित मंदिर में मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन करेंगे।‌ तदोपरांत वे मेला परिसर में आयोजित भजन संध्या में प्रतिभाग करेंगे।‌ भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे। सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री श्री धामी सोमवार सायं 05.10 बजे बाजपुर रोड स्थित आईजीएल हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा मां बाल सुन्दरी देवी मंदिर प्रांगण पहुंच कर चैती मेला एवं मां बाल सुन्दरी देवी मंदिर में आयोजित भजन संध्या में प्रतिभाग करने के उपरांत 06.30 बजे कार द्वारा खटीमा को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के काशीपुर आगमन को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

By admin