काशीपुर। काशीपुर से खटीमा की ओर बढ़ते कदम… और हर कदम पर जनसैलाब का प्यार!
*प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी के काशीपुर से खटीमा आगमन के दौरान जगह-जगह जनता ने जो अभूतपूर्व स्वागत किया, वह केवल एक स्वागत नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।*
*यह वही विश्वास है, जो पिछले “4 साल बेमिसाल” कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से और मजबूत हुआ है।*
*चाहे बात हो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की, महिलाओं के सशक्तिकरण की, प्रदेश में निवेश और विकास को नई गति देने की, या फिर कानून व्यवस्था को सख्त और पारदर्शी बनाने की—हर क्षेत्र में धामी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।*
*धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सिर्फ योजनाएँ नहीं देखीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव महसूस किया है।*
*उनकी निर्णय क्षमता, तेज़ कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण ही कारण है कि आज जनता का हर वर्ग उनके साथ मजबूती से खड़ा है।*
*जनता का यह उमड़ा हुआ सैलाब साफ बता रहा है—*
*विश्वास अटूट है, नेतृत्व मजबूत है, और विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ रहा है।*
