सीएम धामी ने पर्वतारोहियों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया

0
9

देहरादून। शासकीय आवास से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ के अंतर्गत सीएम धामी ने पर्वतारोहियों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अभियान में उत्तरकाशी, गंगोत्री, चिरबासा, भोजवासा, तपोवन तथा कीर्ति ग्लेशियर होते हुए लगभग 6,832 मीटर ऊँची ‘केदार डोमश’ चोटी को फतह करने जा रहे सभी साहसी पर्वतारोहियों को हार्दिक शुभकामनाएं।*

जब भी प्रदेश में कोई आपदा आती है, NDRF के जांबाज़ सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्यों में जुटते हैं, इन जवानों ने हर आपदा में अदम्य साहस, समर्पण और सेवा-भाव की अद्भुत मिसाल पेश की है। ‘शौर्य’ अभियान आपके उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है।