देहरादून। सीएम धामी ने शासकीय आवास पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुना। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आज ‘राष्ट्र को संबोधन’ केवल संदेश नहीं अपितु राष्ट्र की चेतना और एक मजबूत भारत की हुंकार थी। स्पष्टता, आत्मविश्वास और दृढ़ता से युक्त उनके सख़्त संदेश ने साबित कर दिया कि आज भारत न सिर्फ़ अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है, बल्कि दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का माद्दा भी रखता है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने एक नया इतिहास रचा है। आतंकवाद को पनाह देने वालों को अब उनकी ही ज़मीन पर ढूंढकर मिटाया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर कोई नाम नहीं, यह भारत की माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा का अटल संकल्प है।
हमारी सेना ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया और अपने शौर्य से दुश्मन के दिलों में दहशत भर दी है। आतंकी ठिकानों पर हुए सटीक और निर्णायक प्रहार ने पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत अब सिर्फ सहता नहीं, जवाब देता है वो भी अपने तरीके से।
उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करता है।