जनपद में गेहूं फसल की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की

0
264

रूद्रपुर 16 अप्रैल, 2025 – जनपद में गेहूं फसल की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसल की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रूदपुर के राजस्व ग्राम जयनगर में जिलाधिकारी द्वारा काश्तकार गोपाल सिंह के खेत में जाकर गेहूं के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण कर स्वयं गेहूं काटकर फसल कटाई कर शुभारंभ किया। जिसमें 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 25.200 किलोग्राम गेहूं उपज प्राप्त हुयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश, देश में सरकार द्वारा कराये जाते है, इस क्रॉप से मिलने वाले आकड़ो से फसल बीमा, खाद्य नीति निर्धारित की जाती है।

क्रॉप कटिंग में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक राधे सिंह राणा एवं राजस्व उप निरीक्षक जगदीश दिगारी आदि उपस्थित थे।

——————————————–