सतपुली। पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सीएम धामी ने किया। साथ ही लगभग ₹172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
इस दौरान मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। सतपुली झील का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह परियोजना क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करने के साथ-साथ पर्यटन का भी विस्तार करेगी। हमारी सरकार प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव रख रही है।