संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
रूद्रपुर, 26 नवंबर, 2024- संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हमारे देश भारत के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है। हमें संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि संविधान के अनुरूप स्वतंत्रता, समता और न्याय हर नागरिक को समान रूप से प्राप्त हो जिससे नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़े। जिलाधिकारी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं व समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडेय, तहसीलदार रूद्रपुुर दिनेश कुटौला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश चन्द्र आर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
——————————————-