हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड ने धरना स्थल पर ही मनाया 22 जनवरी दीपावली कार्यक्रम प्रभात फेरी निकाली गई धरना स्थल पर ही प्रसाद के रूप में हलवा वितरण किया गया।
शेखपुरी और लक्सर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने दर्जनों स्थान पर दीपक जलाएं पटाखे फोड़ दिव्य दीपावली मनाएं संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा कि वे भी 6 दिसंबर 1992 को जब विवादित ढांचा गिराया जा रहा था तो मैं वहां स्वयं मोजूद था उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खेड़ा हटाना गांव निवास जो आज भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के प्रांत संगठन मंत्री के नाते दायित्व निभा रहे हैं 29 नवंबर 1992 को गांव के लोगों के साथ अयोध्या गए थे जहां उनको कार सेवक पुरम में सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी मिली उन्होंने वहां अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाया और इस समय संघ के प्रचारक निकल गए और आज तक संघ का कार्य बड़ी निष्ठा के साथ कर रहे हैं।
आज लक्सर में सहकारी गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान संघ के 20 दिसंबर 2023 से धरना प्रदर्शन का आज 34वां दिन है आज भारतीय किसान संघ में अयोध्या कार्यक्रम के निमित्त श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त ही शुभ कार्यक्रम किए हैं इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई इस में काफी संख्या भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता और संघ के स्वयंसेवक मौजूद थे प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल जी ने अपने ट्रैक्टर पर डी जे रखकर बजाते हुए पीछे-पीछे नारेबाजी करते हुए जय श्री राम भारत माता की जय वंदे मातरम हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की हर हर बम बम के जयकारा लग रहे थे सहकारी गन्ना विकास समिति से सीधी रेलवे फाटक की तरफ फिर ओवर ब्रिज के नीचे नीचे गोवर्धनपुर रोड पर बजाज की एजेंसी के सामने तक फिर वापस आए फिर बालावाली रोड पर जयकर लगाते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां पर प्रसाद के रूप में सभी लोगों को हलुआ वितरण किया गया।
इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान सत्यपाल राणा जी प्रदेश के कार्य समिति सदस्य सुधीर चौधरी लक्सर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा जिला अध्यक्ष श्रीमान राज सिंह वर्मा पूर्व जिला मंत्री राजपाल सिंह विकासखंड अध्यक्ष गोरख सिंह चौधरी बृजपाल सिंह रमेश सिंह चौधरी शोभाराम नगर सेवा प्रमुख सुरेश कुमार जी बच्चन सिंह फिरोज प्रधान जी विपिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे बाद में सूर्यास्त होने के बाद शेखपुरी में चामुंडा चावण शिव मंदिर सहित आधा दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर और सभी घरों में दीपक जलाए गए अंत में धरना स्थल सहकारी करना विकास समिति लाया गया इस दौरान भारत माता की जय गौ माता की जय भगवान बलराम की जय के जयकारों से आसमान गूंज उठा उधर भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान बद्री नारायण चौधरी प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या निमंत्रण पर अयोध्या पहुंच गए थे।