सीएम धामी की कवि पद्मश्री प्रसून जोशी ने भेंट की
Share the Post

देहरादून शासकीय आवास पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक एवं कवि पद्मश्री प्रसून जोशी ने भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश में कला, संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।*

उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

By admin