Share the Post

देहरादून। सचिवालय में कुम्भ मेला-2027 (हरिद्वार) की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा करने के साथ ही PWD को अगले 24 घंटे के अंदर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति एवं कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटों के सौंदर्यीकरण -पुनर्निर्माण, हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

साथ ही कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट करने, मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्ययोजना, स्वछता, पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों व जल पुलिस की तैनाती, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय में पूर्ण किया जाए तथा इसकी मॉनिटरिंग स्वयं मेलाधिकारी करें। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक श्री Madan Kaushik जी, माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी, माननीय विधायक श्रीमती Renu Bisht जी, माननीय विधायक श्रीमती अनुपमा रावत जी, माननीय विधायक श्री रवि बहादुर जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

By admin