ब्राह्मण सभा समिति की मासिक बैठक में समाज के उत्थान पर जोर
Share the Post

ब्राह्मण सभा समिति की मासिक बैठक में समाज के उत्थान पर जोर

काशीपुर। चामुंडा बिहार स्थित श्री ब्राह्मण सभा समिति भवन में समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व प्रस्तावों की समीक्षा के साथ नए कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में बताया गया कि समिति भवन को शादी-विवाह, बैठकों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है। भवन के प्रचार-प्रसार और मार्केटिंग की जिम्मेदारी प्रचार मंत्री एडवोकेट हरदीप शर्मा को सौंपी गई। साथ ही भवन के किराये में वृद्धि और सुविधाओं का विस्तार करने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया।

समिति अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और जनकल्याण के लिए समिति की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भवन में भविष्य में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना भी साझा की।

बैठक में उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रचार मंत्री एडवोकेट हरदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष यतेंद्र कुमार शर्मा, पीयूष गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By admin