जय मां भारती संस्था ने किया 51 कन्याओं का पूजन, शिक्षण सामग्री और फल-मिष्ठान वितरित
Share the Post

जय मां भारती संस्था ने किया 51 कन्याओं का पूजन, शिक्षण सामग्री और फल-मिष्ठान वितरित

नवरात्रि के समापन पर कन्याओं का तिलक कर लिया आशीर्वाद, अतिथियों का पटका पहनाकर किया स्वागत

काशीपुर। नवरात्रि के समापन एवं नवमी के पावन अवसर पर जय मां भारती संस्था की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, गंगापुर गोसाई, काशीपुर में 51 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रंजीत मेहरा और सुशील जोशी विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनकर स्वागत सत्कार किया।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री, फल और मिष्ठान वितरित किए।

 

कार्यक्रम में कन्याओं को तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पठन-पाठन सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

 

बेटियों के सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देना उद्देश्य

 

जय मां भारती संस्था की सचिव जसोदा शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना एवं व्रत के समापन पर संस्था की ओर से 51 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए उनके सम्मान और आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण सामग्री, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। संस्था का उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और बेटियों के सम्मान का संदेश देना है।

कार्यक्रम में हरदीप शर्मा एडवोकेट, रंजीत मेहरा सुशील जोशी,सत्यम चौधरी, जसोदा शर्मा, किरण शर्मा, गिरीश नेगी, प्राची, किरण कुमार शर्मा, खुशी शर्मा, नेहा मीणा, कविता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By admin