किसान संघ महिला सम्मेलन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन
Share the Post

हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड 30 सितंबर 2026 को किसान संघ महिला सम्मेलन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की सफलता के लिए संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल सिंह के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया और अधिक से अधिक किसान संघ की महिला कार्यकर्ताओं को 30 सितंबर की राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने की अपील की साथ ही 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नष्ट फसल के मुआवजा के लेकर प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने की प्रशासन से अपील की साथ ही जिस किसान का कोई कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया हो तत्काल किसान संघ के कार्यकर्ता को सूचना दें ताकि प्रशासन की सहायता से उसको क्षतिपूर्ति हो सके क्योंकि सरकार को धान के पराली जलती हुई तो देखी है लेकिन बारिश से नष्ट फसल सरकार को दिखाई नहीं देती क्षेत्र के ग्राम दुर्गागढ मैं विकासखंड बहादराबाद के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के आवास पर बैलों से चलने वाले कल्टीवेटर का विधि विधान से हल्दी चावल रोली से पूजन करके किसान दिवस भगवान बलराम जयंती पखवाड़ा मनाया और माता बहनों को महिला सम्मेलन में चलने की अपील की इस मौके इस मौके पर अरविंद चौहान शीशपाल राजकुमार कृपाल सिंह वीर सिंह जितेंद्र दीपक श्रीमती रजनी देवी कुमारी अनिका कुमारी आर्या तन्मय और फिर अकोढा खुर्द जिला मंत्री डा आजाद सिंह लक्सर विकासखंड अध्यक्ष गोरख सिंह जितेंद्र सिंह राजकुमार लंबरदार रामसेवक आदि से वार्ता करके महिला सम्मेलन दिल्ली में शिक्षित महिलाओं को भेजने की अपील की हरिद्वार जनपद से आठ गाड़ी जा रही है हर गाड़ी में 6 महिला एक ड्राइवर और एक किसान संघ का जिले या प्रांत का कार्यकर्ता रहेगा इस मौके पर भारत माता की गौ माता की जय भगवान बलराम की जय नारी शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी हर किसान हमारा नेता है।

By admin