काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां मुरादाबाद रोड पर स्थित महेशपुर मोड पर उस पुलिया के निर्माण का शिलान्यास किया जिसके बनने से शहर की एक बहुत बड़ी आबादी जल भराव की समस्या से निजात पाजाएगी।
उल्लेखनीय है की वर्षा काल में पानी की निकासी ठीक ना होने के कारण नगर का आर्य नगर क्षेत्र जल भराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था इसका एक कारण मुरादाबाद रोड पर सी ओ कार्यालय के सामने बनी पुलिया थी जिसको अब ऊंचा उठाया जाएगा ।इस पुलिया के बनने के बाद आर्य नगर क्षेत्र में जल भराव की समस्या नहीं आएगी। इस पुलिया के निर्माण पर लगभग साढे 28 लाख रुपए का खर्च आएगा पुलिया को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसात के चलते शहर के विकास कार्य कुछ समय के लिए रुक गए थे लेकिन अब बरसात रुक जाने पर सभी विकास कार्य फिर शुरू हो गए हैं । मैं विश्वास दिलाता हूं की नगर व क्षेत्र मे शीघ्र निर्माण किया शुरू हो रहे हैं। इस शिलान्यास कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट पीडब्ल्यूडी के ए ई परवेज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक हरिओम सिंह चौहान धर्म सिंह चौहान विनोद अरोड़ा परमजीत सिंह चंडोक अब्दुल हबीब संजीव कुमार पाठक ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोड़ा मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा ठेकेदार साजिद चौधरी समरपालसिंह मुकेश चावला गुलशन कुमार अरोड़ा कृष्ण कालर विनोद अरोड़ा डॉक्टर प्रेम शंकर सिंह भीम सिंह अभिनव राजपूत पार्षद कुलदीप शर्मा पूर्व पार्षद देव प्रजापति महेंद्र बजाज पंकज ठाकुर अनुज मेहरोत्रा जयदेव सिंह चौहान डॉक्टर तिलक राज रवि साहनी सहित दर्जनों गण मान्य लोग मौजूद थे।