श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथनfilter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
Share the Post

श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

काशीपुर। आगामी 4 अक्टूबर 2026, रविवार से प्रारंभ होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से श्री राधा नाम परम सुखदायी सेवा समिति, काशीपुर तथा जय मां भारती सामाजिक धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों एवं आयोजन मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का शुभारंभ भजन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समाजसेवी हरदीप शर्मा एडवोकेट ने बताया कि विशेष रूप से कलश यात्रा, कथा स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संख्या तथा आवश्यक सुविधाओं को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे।

आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजन मंडल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई।

बैठक में महिलाओं की सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया। निर्णय लिया गया कि महिलाओं को आई-कार्ड प्रदान किए जाएंगे तथा आयोजन में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

सोहित त्रिवेदी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 8 बजे श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा 1008 महिलाओं के कलश सहित प्रारंभ होकर दा गोविजन हेरिटेज (गोराया मिल) तक जाएगी। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का धार्मिक आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हजारों कथा एवं कलश यात्रा को सफल बनाने की अपील की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।

By admin