कुंडेश्वरी में एक सितंबर को लगेगा विधिक जागरूकता एवं सहायता अभियान
काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक सितंबर 2026 को कुंडेश्वरी स्थित किसान इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता एवं सहायता अभियान आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पायल चौधरी की पत्नी यशा चौधरी करेंगी। अभियान के दौरान महिलाओं के अधिकार, साइबर सुरक्षा, नशे से होने वाले दुष्परिणामों से बचाव, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, यातायात नियमों तथा NALSA की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में आमजन को कानूनी परामर्श, निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता एवं समझौते तथा महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय से वंचित लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाना है।
आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। जरूरतमंद लोग NALSA की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 पर भी निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।