स्वामी लक्ष्मणानंद के बलिदान दिवस पर धर्म जागरण समन्वय ने किया आयोजन
काशीपुर। धर्म जागरण समन्वय, काशीपुर की ओर से रविवार, 23 अगस्त को स्वामी लक्ष्मणानंद जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी लक्ष्मणानंद जी के जीवन और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

धर्म जागरण समन्वय के प्रांत विधि प्रमुख महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने उड़ीसा में हिंदू समाज के धर्मांतरण को रोकने और समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की हत्या ईसाई मिशनरियों से जुड़े षड्यंत्रकारियों द्वारा किए जाने की बात कही जाती है।
महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट ने हिंदू युवा समाज से जागरूक रहने तथा देश और राष्ट्र की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी ‘रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ता प्रत्येक बस्ती में घर-घर जाकर धर्म रक्षा सूत्र बांधते हैं। इस वर्ष भी यह अभियान आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक वीरेंद्र गहलौत ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासनिक प्रमुख घनश्याम सैनी, सुरेश चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, सचिन, हरदीप शर्मा एडवोकेट, महेंद्र सिंह एडवोकेट, नगर प्रचारक अभिषेक, प्रभाकर दुबे सहित धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।