रजिस्ट्री में देरी से पीएम आवास योजना के लाभार्थी की बढ़ी चिंताfilter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 180; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: document;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
Share the Post

रजिस्ट्री में देरी से पीएम आवास योजना के लाभार्थी की बढ़ी चिंता

काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंगापुर गोसाई स्थित फ्लैट की रजिस्ट्री में हो रही देरी को लेकर लाभार्थी ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। लाभार्थी हरदीप शर्मा ने 22 अगस्त को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, काशीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक को पत्र देकर फ्लैट की रजिस्ट्री शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।

पत्र के अनुसार, गंगापुर गोसाई, कुंडेश्वरी रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में सी-2 ब्लॉक का फ्लैट नंबर 003 उनके नाम आवंटित है। लाभार्थी का कहना है कि वह करीब एक वर्ष से फ्लैट में रह रहे हैं और बैंक ऋण की लगभग 60 प्रतिशत राशि जमा कर चुके हैं। रजिस्ट्री के लिए करीब 10 माह पहले पूर्व निर्माण कंपनी एजेंसी-जीबीजी (जेबी) को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है।

लाभार्थी ने आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी के निदेशक और प्रतिनिधियों से कई बार रजिस्ट्री कराने का अनुरोध करने के बावजूद प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने पत्र में आशंका जताई कि रजिस्ट्री में देरी के बीच यदि किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। साथ ही बैंक, सरकार और निर्माण कंपनी की ओर से परिवार के हित में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मांगी गई है।

मामले में लाभार्थी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर आवास आयुक्त, कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर, सचिव शहरी विकास तथा निर्माण कंपनी के निदेशक को भी पत्र की प्रतियां भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में आवंटित आवास की रजिस्ट्री समय पर न होने का मामला लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।

By admin