जनसेवा के लिए समर्पित धाकड़ धामी
Share the Post

*जनसेवा के लिए समर्पित धाकड़ धामी*

हल्द्वानी। हल्द्वानी की बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का विजन और नेतृत्व एक बार फिर स्पष्ट दिखाई दिया। विकास कार्यों की गति, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर उनका विशेष जोर बताता है कि धामी जी के लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में धामी जी जिस तरह केंद्र और राज्य की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, वह उनके जमीनी नेतृत्व और संवेदनशील सोच का प्रमाण है।

*सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर विकास की प्राथमिकताओं पर मंथन करना और योजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर देना—यही है धाकड़ धामी की कार्यशैली: स्पष्ट सोच, मजबूत संगठन और तेज विकास।*

उत्तराखंड के विकास को नई दिशा और नई रफ्तार देने वाले मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। 🚩

*धाकड़ नेतृत्व, दमदार फैसले और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता—यही पहचान है पुष्कर सिंह धामी जी की।*

By admin