हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

0
15

हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में हज़ारों की संख्या में आई राष्ट्रभक्त जनता के साथ सम्मिलित होकर गर्व की अनुभूति हुई। सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने बड़ी संख्या में आ कर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता का उत्सव मनाने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम को नमन करने का एक पावन अवसर है।*

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। हमारी सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, सजग और आधुनिक संसाधनों से लैस है, अब हमारे दुश्मन भी यह जानते हैं कि ये नया भारत है और इसके खिलाफ किया गया कोई भी काम उनके अस्तित्व नाश का कारण बन सकता है।