उत्तराखण्ड
29 मार्च 2025
भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज बहुद्देशीय शिविर का आयोजन
काशीपुर। रामलीला ग्राउंड के प्रांगण में भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। प्रांगण में लगाए गए विशाल शिविर का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व महापौर दीपक बाली ने किया। जिसमें लोगों की समस्याओं के आवेदन लिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शिविर लगाया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच करते हुए निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधन तो होता ही है वहीं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिलती है। वहीं महापौर दीपक बाली ने भी प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, राजीव घई, मुक्ता सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी लोग मौजूद थे।