आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ कर अपनी लेखनी से उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक विरासत को नया आयाम देने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री सुभाष पंत जी को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया। साथ ही, अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकारों को भी सम्मानित कर उनकी सृजनशीलता को सराहा।
देवभूमि उत्तराखण्ड ज्ञान और दर्शन की भूमि है। प्रदेश में साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार सतत कार्य कर रही है। विशेष रूप से स्थानीय बोलियों में साहित्य सृजन करने वाले साहित्यकारों को विभिन्न मंचों और योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश में दो साहित्य ग्रामों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जो प्रदेश की साहित्यिक विरासत को और अधिक समृद्ध करने में सहायक होंगे।