गांव तिपरपुर में भारत माता पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया
देहरादून। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड भारत माता पूजन पखवाड़ा जारी देहरादून जनपद के विकास नगर तहसील के गांव सेलाकुई निगम रोड कैनाल रोड पर स्थित हरिपुर पूर्व जिला अध्यक्ष काशीराम जोशी और जिला मंत्री अनूप जोशी के गांव सभा वाला और प्रदेश कार्यालय मंत्री मंगतू सिंह के गांव तिपरपुर में भारत माता पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहां कि भारतीय किसान संघ स्थापना के समय से ही अर्थात 4 मार्च 1979 से ही भारत माता पूजन कार्यक्रम करता आया है किसानों को जागरूक और संगठित करने के लिए भारतीय किसान संघ के चार उत्सव होते हैं आगे स्थापना दिवस 4 मार्च आएगा फिर भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी किसान दिवस भगवान बलराम जयंती पर देशी हल का पूजन होता है गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी पर देसी गाय का पूजन होता है और अब भारत माता पूजन 26 जनवरी से चल रहा है इस मौके पर भारत माता की जय गौ माता की जय भगवान राम की जय की जय-जयकार कर विधि विधान से जमीन पर अखंड भारत का नक्शा बनाकर उसमें धूप बस्ती जलाकर पुष्पों द्वारा पूजन करके भारत माता के प्रति समर्पण कर हाथ जोड़कर इस राष्ट्र के प्रति किसानों को जागरूक और संगठित करने के प्रति और इस राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया जाता है भारतवर्ष को कृषि प्रधान देश कहा गया क्योंकि इस देश में 80% जनता किसान है किसान खुशहाल तो राष्ट्र खुशहाल चाहे जो मजबूरी हो राष्ट्रहित जरूरी हो इस मौके पर सेलाकुई के हरिपुर में श्रीमती ऋतु ठाकुर देवी के प्रयासों से भारत माता पूजन संपन्न हो सका जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के विभाग बौद्धिक प्रमुख मास्टर तुलसी सिंह जी की सुपुत्री है श्रीमती प्रतिभा देवी श्रीमती संगीता देवी श्रीमती नीलम देवी श्रीमती अर्चना देवी श्री सुशील चौहान धर्म सिंह अग्रवाल सहित काफी लोग उपस्थित रहे जिला मंत्री अनुज जोशी के गांव सभा वाला में गंगाराम रतूड़ी हर्षवर्धन संदीप जाहिद श्रीमती बीना देवी श्रीमती लक्ष्मी देवी श्रीमती हेमलता देवी श्रीमती वर्षा देवी श्रीमती बाग्यल्या देवी और तिपरपुर में प्रदेश कार्यालय मंत्री मंगतू सिंह सोमदत्त प्रधान बीरबल भक्ति गीता राम चुहड सिंह सुरेश कश्यप सुंदर कश्यप सुरेंद्र कश्यप पंडित रामलाल अखिलेश कश्यप मामराज प्रमोद सोनू तेजपाल और श्रीमती भूती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।