नैनीताल। भारतीय किसान संघ नैनीताल जनपद के विकासखंड कोटाबाग के प्रतापपुर और चकलुआ में सदस्यता प्रारंभ हो गई सुधीर चढ़्ढा के सहयोग से खुशहाल सिंह को खंड का संयोजक घोषित किया गया और शीघ्र ही विद रामपुर लच्छमपुर देवपुरा रामपुर नारीपुर सुरपुर गुलजारपुर खड़गपुर में सदस्यता करके विकासखंड की समिति का शीघ्र गठन किया जाएगा इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के द्वारा चलाए जाने वाला किसानों के लिए काम करने वाला गैर राजनीतिक संगठन है जो 4 मार्च 1979 स्थापना दिवस से ही किसानों को जागरूक और संगठित करने का काम कर रहा है किसान सम्मान निधि भारतीय किसान संघ की मेहनत का फल है और जो आज राजनीतिक दल या सरकारें किस को लाभकारी मूल्य देने की बात करती हैं वह भारतीय किसान संघ के सतत प्रयासों का फल है आज भारतीय किसान संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवा संगठन बन गया एक लाख गांव में भारतीय किसान संघ की सदस्यता करके क्षेत्रीय ग्राम समिति का गठन किया जा रहा है बागेश्वर जनपद के बागेश्वर विकासखंड के तीसरी ग्राम समिति कभडा में गठन किया गया जिसमें विकासखंड के लिए जगमोहन मेहता प्रधान जी और राजेंद्र सिंह का नाम सुनिश्चित किया गया ग्राम समिति के अध्यक्ष के लिए मदन सिंह और मंत्री के लिए श्रीमान शंकर मिश्रा का नाम निश्चित किया गया नंदकिशोर ग्राम समिति के सदस्य रहेंगे भारतीय किसान संघ चला पहाड़ की ओर बागेश्वर के बाद नैनीताल जनपद में भी किसान संघ प्रगति की ओर है शीघ्र ही भीमताल रामनगर हल्द्वानी में ग्राम समिति का गठन के बाद जिले का गठन किया जाएगा किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी हर किसान हमारा नेता है कौन बनाता हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान किसान भाई-भाई राजनीति की पाटों खाई बागेश्वर में संगठन के काम के लिए अवकाश प्राप्त अध्यापक श्रीमान चेतराम जी राठौर संगठन को मजबूत करने का बीड़ा उठा रहे हैं और उनके प्रयास सफल होते देख रहे हैं मेरीगाढ के प्रधान श्रीमान घनश्याम सिंह भी संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।