धामी सरकार में भाजपाईयों द्वारा उत्पीड़न
जसपुर। राजकीय सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र,जसपुर से हमारे विश्वस्त सूत्रों द्वारा यह घटना प्रकाश में आयी कि भाजपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने दादागिरी दिखाते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के एक क्लर्क को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए जाति सूचक शब्द गाली गलौच धमकी खुले आम दी गई।
इसी स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर से भी बदसलूकी करने की घटना भी संज्ञान में आयी है। पुष्कर धामी सरकार मे भाजपा संगठन के पदाधिकारी बेलगाम होकर अराजकता, अत्याचार, व भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर फैला रहे हैं। अभी हाल की एक ताजी घटना चर्चा में आयी है कि राजकुमार चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष, द्वारा डॉक्टर हितेश शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक से एक अपेक्षा गई थी, परंतु हितेश शर्मा द्वारा उनकी यह मांग पूरी न किए जाने पर भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा 8 फरवरी 2024 को राज्य स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखकर उपरोक्त वरिष्ठ चिकित्सक के उपर विभिन्न प्रकार के ऐसे आरोप लगाए गये हैं।
जिसकी विधिवत जांच होनी चाहिए थी, परन्तु देखने वाली बात यह है कि भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य मन्त्री को दिये आरोप पत्र पर आरोपों की जांच किये बिना अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 फरवरी 2024 के एक आदेश में राजकीय सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र पर नियुक्त हितेश शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक, को अल्मोड़ा सम्बद्ध करने के आदेश दिया गया है। इस से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक व लोकप्रिय ना होकर कितनी तानाशाह है कि आरोपों की जांच किये बिना और बिना आरोप सिद्ध हुए, कैसे एक चिकित्सक को सजा के तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। जनता को यह समझने की जरूरत है कि कैसे लोकतंत्र की आड़ में यह भाजपा की उत्तराखंड राज्य की वर्तमान सरकार सामंतवादी व तानाशाह की तरह कार्य कर रही है।