भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का अग्रसेन विहार किशनगढ़ में शुभारंभ

0
169

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का अग्रसेन विहार किशनगढ़ में शुभारंभ किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण और गौ पूजन किया गया। भारत माता, भगवान बलराम और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने वृत्त प्रस्तुत किया। दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।