नाराज कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा और भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका

0
29

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मुख्य विपक्षी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा और भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका।

हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भाजपा पार्टी की छोटी मानसिकता और उनके नेताओ में व्यापत अहंकार को दर्शाता है। आज़ाद भारत के राजनीतिक इतिहास में मुख्य विपक्षी दलों के मुख्य नेताओ को लेकर कभी भी इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग नही किया गया है। अब भाजपा नेताओं द्वारा ऐसी भाषा का उपयोग उनकी हताशा और डर को दर्शा रहा है।

LEAVE A REPLY