उत्तराखंड में दिव्यांग प्रकोष्ठ में देहरादून (दिव्यांग) निवासी सचिन वडेहरा को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी
देहरादून। महेंद्र भट्ट अध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश में रह रहे 2,50 दिव्यान समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए 24 जनवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन किया। इस प्रकोष्ठ में देहरादून (दिव्यांग) निवासी सचिन वडेहरा को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
स्नातक सचिन 2017 से पार्टी से जुड़े हुए हैं और सेरेबर्ल पालिसी से घ्रस्त सचिन ने 5 दिव्यांग आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। 2011 में पिता की मृत्यु के बाद अपना जीवन दिव्यांग समाज को समर्पित कर दिया और हर पल अपने दिव्यांग समाज के विकास के लिए काम करने लगे। विभिन्न संगठनों से जुड़े वडेहरा वर्धमान में जिला देहरादून सद्स्य दिव्यांग अधिकार समिति (उत्तराखंड सरकार) है और इसके साध उत्तराखंड दिव्यांग सासक्तिकृण एसोसिएशन के उपाध्यक्ष होने के साध नमो दिव्यांग अभियान के प्रदेश सह संयोजक है।
सचिन वडेहरा ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार जताया और आने वाले दिनों में दिव्यांग हित में काम करने की बात की।
आने वाले दिनों महेंद्र भट्ट जी प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दिव्यांग प्रकोष्ठ के विस्तार करने और अन्य बिंदुओ पर वार्ता करने की बात कही।