जागरूकता अभियान चलाया
Share the Post

रुद्रपुर। दिनांक -15/05/2026 को महिला कल्याण विभाग द्वारा किड्स कैरियर पब्लिक स्कूल शिवपुरम गंगापुर जिला रुद्रपुर उधम सिंह नगर मे जागरूकता अभियान चलाया गया | इस जागरूकता अभियान में जिला बाल कल्याण समिति से डॉ श्रीमती रत्नेश (अध्यक्ष), श्री गौरव तागरा, चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक श्रीमती चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती द्वारा बालक बालिकाओं को गुड -टच, बेड टच,बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम नंबर 1930, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई | व ऐसे बालक/बालिका जो खो गया हो या भीख मांगता हुए मिलता है तो ऐसे बालक /बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पर सम्पर्क कर सकते है | व ऐसे बालक /बालिका जो असुरक्षित परिवेश में रह रहे हो, यह देखरेख की आवश्यकता हो तो ऐसे बालक बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा जोशी व समस्त स्टाफ व बालक /बालिका सम्मिलित रहे |

By admin