रूद्रपुर 15 मई, 2026 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR (Special Intensive Revision) कार्यक्रम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बीबीआरसी ने वर्चुल समीक्षा की। उन्होने कहा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के सफल क्रियान्वयन हेतु विभाग एवं दायित्वों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से समस्त जिलाधिकारियो/जिला निर्वाचन अधिकारियो, समस्त नगर आयुक्तो नगर निगम (आयोग द्वारा नामित अपर जिला निर्वाचन अधिकारी), समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs) के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्देश दिये कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का कियान्वयन सफलतापूर्वक सम्पादित कराया जाय। उन्होने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु बीएलओ को अच्छी तरह प्रशिक्षण करा दिया जाये ताकि फिल्ड में अच्छे से कार्य करे व कोई गलती की सम्भावना न रहे। उन्होने कहा कि पुनरीक्षण कार्यो के दौरान राजनैतिक पार्टियों के बीएलए भी साथ रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि किसी की गलती के कारण यदि किसी का नाम निर्वाचन नामावली से कट गया है तो अभी भी समय है निर्वाचन नामावली में नाम जोड़ दिया जाये। उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण के बारे में अवगत करा दिया जाये बाद में किसी प्रकार की भ्रांति न रहे।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद थें
———————————————
