पूजा शर्मा ने अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया, राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रही
Share the Post

पूजा शर्मा ने अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया, राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रही

काशीपुर। पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा के द्वारा निज निवास डिफेंस कॉलोनी मोटेश्वर मंदिर के पास अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आवास विकास मंडल की महिला मोर्चा पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन सिंह मंडल अध्यक्ष के द्वारा की गई इसमें मुख्य अतिथि सीमा चौहान राज्य मंत्री रही।

इस अभिनंदन कार्यक्रम में विशेष रूप से आवास विकास मंडल के पदाधिकारी सहित काशीपुर जिले के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

आवास विकास मंडल मंडल की टीम में लता, किरन, अनीता, डिंपल कंबोज, मीना शर्मा, बिना शर्मा, कविता, सीमा, मीना, चौहान, सुनीता आदि का स्वागत बीजेपी पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम में राजदीपका माधुर, सतनाम सिंह मंडल उपाध्यक्ष, योगेश बिश्नोई मंडल महामंत्री, जयदीप डोडियाल,दिनेश नेगी सहित जिले पदाधिकारी में उषा शर्मा, संगीता, प्रियंका मिश्रा, चित्रा चौहान, रेखा सक्सेना, योगेश सैनी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता और नेत्री के अलावा सैकड़ों महिला उपस्थित रही।

By admin