पीएम मोदी ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण
Share the Post

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर विकास के नए युग का द्वार खोल दिया। यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है—जहाँ प्रगति और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और उत्तराखंड उनके विशेष स्नेह और प्राथमिकता का प्रतीक बन चुका है। हर दौरा, हर योजना—प्रदेश के लिए एक नई सौगात लेकर आता है, जो यहाँ के जन-जन के जीवन को सरल और समृद्ध बना रहा है।

 

इसी कड़ी में उत्तराखंड के ऊर्जावान, दूरदर्शी और जनप्रिय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की रफ्तार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। “धाकड़ धामी” के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री धामी जी ने अपनी कर्मठता, पारदर्शिता और संकल्पशक्ति से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नेतृत्व मजबूत हो, तो असंभव भी संभव हो जाता है।

 

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari जी के मार्गदर्शन में जिस प्रकार से कनेक्टिविटी को सशक्त किया जा रहा है, वह उत्तराखंड के पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए द्वार खोल रहा है। आने वाले वर्षों में यह कॉरिडोर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देगा और युवाओं के लिए अवसरों की बारिश करेगा।

यह समर्पण, यह दृष्टि और यह निरंतर प्रयास—प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री धामी जी की जोड़ी को “विकास और विश्वास” का प्रतीक बनाते हैं।

 

 

By admin