विस्तृत पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित
Share the Post

रूद्रपुर 13 अप्रैल, 2026  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर पालिका परिषद सिरौलींकला की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया कि 16 अप्रैल तक प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी, 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टेट, 24 अप्रैल को निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन किया जायेगा। इसी तरह 25 अप्रैल से 01 माई तक निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य के निरीक्षण दावे/आपत्ति दाखिल करने की अवधी होगी, 02 व 03 मई को दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा तथा 04 मई से 06 मई तक पूरक सूचियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टेट किया जायेगा। उन्होने बताया कि 07 मई को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिक प्रकाशन किया जायेगा।

 

जिला निर्वाचन अधिकरी ने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण हेतु निर्वाचकों की संदर्भ तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित करते हुए जनपद की नगर पालिका परिषद सिरौलींकला की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किये जायेगें जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे। उन्होने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण के पश्चात तैयार निर्वाचक नामावलियां ही आगामी सामान्य/उप निर्वाचन में प्रस्तुत की जायेगी।

 

 

————————————–

By admin