प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा स्वयं मुख्यमंत्री धामी जी को “लोकप्रिय, कर्मठ और युवा” कहकर संबोधित किया
Share the Post

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर जब आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी का आगमन होता है, तो वह केवल योजनाओं का उद्घाटन नहीं होता, बल्कि संस्कृति, संवेदना और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ब्रह्मकमल की टोपी, गढ़वाली-कुमाऊंनी शब्दों की मिठास और लोकदेवताओं के प्रति आस्था—यह सब दर्शाता है कि उनका उत्तराखंड से रिश्ता दिल से जुड़ा हुआ है।

लेकिन इस पूरे कार्यक्रम की सबसे खास बात रही प्रदेश के युवा, कर्मठ और दूरदर्शी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी की सशक्त उपस्थिति और उनकी नेतृत्व क्षमता, जिसने उत्तराखंड को नई पहचान दी है।

 

प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा स्वयं मुख्यमंत्री धामी जी को “लोकप्रिय, कर्मठ और युवा” कहकर संबोधित करना, यह दर्शाता है कि उनके कार्यों की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर पर भी स्पष्ट सुनाई दे रही है। “धाकड़ धामी” केवल एक नाम नहीं, बल्कि आज उत्तराखंड के विकास, दृढ़ संकल्प और पारदर्शी शासन का प्रतीक बन चुके हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari जी संबोधन दे रहे थे, तब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के बीच गंभीर चर्चा होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के विकास को लेकर दोनों नेतृत्व कितने सजग और प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुनना, उनके विचारों को महत्व देना—यह उनके मजबूत तालमेल और विश्वास को दर्शाता है।

 

मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज केवल योजनाओं का प्रदेश नहीं, बल्कि अवसरों का प्रदेश बनता जा रहा है। चाहे कनेक्टिविटी हो, पर्यटन हो या युवाओं के लिए रोजगार के अवसर—हर क्षेत्र में तेज़ी से कार्य हो रहा है।

 

धाकड़ धामी की मेहनत और मोदी जी का मार्गदर्शन—

यही है उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की सबसे बड़ी पहचान।

By admin