Share the Post

रेंजर ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर महाराज का आशीर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 29 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के रेंजर ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण भी किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

By admin