Share the Post

रूद्रपुर 18 मार्च, 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद- सिरौलीकला की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) का विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रमआगामी 23 मार्च, 2026 से 20 मई, 2026 तक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आगामी 23 मार्च से 25 मार्च तक नगर निकाय निर्वाचन पुनरीक्षण हेतु संगणकों, पर्यवेक्षक तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति तथा कार्यक्षेत्र आवंटन एवं तत्संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी, 26 मार्च से 27 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा, 28 मार्च से 11 अपै्रल तक संगणक द्वारा घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण किया जायेगा, 12 अपै्रल से 16 अप्रैल तक प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी, 17 अपै्रल से 01 मई तक प्रारूप निर्वाचक नामावली की डाटा एंट्री/फोटो स्टेट की जायेगी, 02 मई को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन, 03 मई से 09 मई तक निर्वाचक नामावली के आलेख का निरीक्षण तथा दावे/आपत्तियां दाखिल, 10 मई से 14 मई तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण ,15 मई से 19 मई तक पूरक सूची की डाटा एंट्री/फोटो स्टेट तथा 20 मई 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किये जायेगें जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है। उन्होने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण के पश्चात तैयार निर्वाचन नामावलियॉ ही आगामी सामान्य/उप निर्वाचन में प्रयुक्त की जायेगी।

———————————————

By admin