Share the Post

काशीपुर। 03 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उत्तराखंड के आदेशानुसार एवं जनपद उधम सिंह नगर में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा चौकी पैगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खाईखेड़ा में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर कार्यवाही करते हुए कुल 02 कच्ची भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त किया गया तथा लगभग 12,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By admin