Share the Post

काशीपुर।  पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में अलग अलग मामलों में 120 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा व कच्ची शराब की बिक्री/ तस्करी तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान तथा उक्त संबंध में दिए गए गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीमों के द्वारा 02 मामलों में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनका विवरण निम्नवत है।

1-दिनांक 02-03 2026 को उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी व उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल के द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन /वस्तु के अभियुक्त सुरेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी खाईखेड़ा थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर को गंगे बाबा तिराहे के पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 60 पाउच ( 10 लीटर) कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-70/26 धारा 60 EX Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

2-दिनांक 02-03-2025 को उपनिरीक्षक श्री चंदन सिंह व उपनिरीक्षक श्री कंचन पडलिया मय कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, कांस्टेबल जगदीश पपनै कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के कुंडेश्वरी जय स्टोन क्रेशर के पीछे झाड़ियां में अभियुक्त राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर के द्वारा अवैध रूप से संचालित की जा रही है कच्ची शराब बनाने की भट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया । मौके पर अभियुक्त के कब्जे से दो प्लास्टिक के ट्यूबो में कुल 110 लीटर कच्ची शराब व 02 अदद लोहे के ड्रम, 02 प्लास्टिक के पाइप, तथा कच्ची शराब बनाने के अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त मौके पर ही 3500 ली0 लगभग लहन नष्ट किया गया ।जिसके आधार पर कोतवाली काशीपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या-71/2026 धारा 60(2) EX Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*

 

1- सुरेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम खाई खेड़ा कोतवाली आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर उम्र लगभग 30 वर्ष

 

2-राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र लगभग 29 वर्ष

 

*पुलिस टीम*

 

1-उ0नि0 श्री चंदन सिंह बिष्ट

2-उपनिरीक्षक श्री कंचन पड़लिया

3-उपनिरीक्षक श्री कौशल भाकुनी

4-कानि0 किशोर फर्त्याल

5-कानि0 जगदीश पपनै

6-कानि0 वीरेंद्र सिंह बिष्ट

7-कानि0 प्रेम कनवाल

By admin