खटीमा। सीएम धामी ने खटीमा आवास पर पूज्य माताजी के स्नेहिल सान्निध्य में रंगों के पावन पर्व होली को जिस आत्मीयता, सादगी और संस्कारों के साथ मनाया गया, वह सचमुच हृदय को स्पर्श करने वाला दृश्य था।
*माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के सच्चे प्रतीक भी हैं। माताजी के चरणों में बैठकर आशीर्वाद ग्रहण करना यह दर्शाता है कि ऊँचे पद पर पहुंचकर भी उन्होंने अपने संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। यही विनम्रता और यही पारिवारिक जुड़ाव उन्हें जनता के और भी करीब ले आता है।*
होली के इस पावन अवसर पर उनका यह भाव स्पष्ट करता है कि उनके लिए शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत परिवार, आशीर्वाद और परंपराएं हैं। माताजी का आशीर्वाद उनके जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और नई प्रेरणा का संचार करता है, और वही प्रेरणा पूरे उत्तराखंड के विकास कार्यों में झलकती है।
ऐसे संस्कारी, सरल और कर्मठ नेतृत्व पर उत्तराखंड को गर्व है। धाकड़ नेतृत्व के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों से जुड़े रहना ही उन्हें एक सच्चा जननायक बनाता है। 🌸
