गदरपुर। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर के ग्राम खटोला में 0.100 हेक्टेयर में बिना अनुमति लगायी गई ग्रीष्मकालीन धान की पौध को उपजिलाधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी के साथ राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा नष्ट कराया गया। कतिपय लोगो द्वारा विरोध करने पर उनसे ग्रीष्मकालीन धान से प्रकृति को होने वाले नुकसान एवं फसल के अन्य विकल्पों हेतु सहायता दिए जाने के संबंध में भी प्रेरित किया गया।
