देहरादून। सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित सम्मान पुरस्कार छात्रवृत्ति वितरण समारोह में सम्मिलित होकर संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत संस्कृत के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु ‘गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति’ तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रवृत्ति’ प्रदान की।
इस अवसर पर संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा स्वाध्याय केन्द्र एवं ई-संस्कृत संभाषण कक्षा का शुभारंभ किया। साथ ही उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की त्रैमासिक संस्कृत वार्ता पुस्तिका का विमोचन भी किया।
संस्कृत ग्राम की परिकल्पना को साकार करते हुए संस्कृत संभाषण को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा संस्कृत भाषा में विज्ञान और गणित जैसे विषयों का भी अध्ययन कराया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड, एआई तकनीक के माध्यम से संस्कृत ग्रंथों और पांडुलिपियों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, माननीय विधायक श्री Khajan Dass जी, श्रीमती Savita Harbans Kapoor जी समेत अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
