आइए, मिलकर अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं
Share the Post

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा चैती मेले में “6 बिन पाठशाला” स्टॉल के माध्यम से कैलेंडर, ब्रोशर और स्टिकर्स के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह स्टॉल 24 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर मेले की पूरी अवधि तक प्रतिदिन लगाया जा रहा है।

स्टॉल पर 6-बिन सेग्रीगेशन को स्टिकर्स के माध्यम से सरल तरीके से समझाया जा रहा है, ताकि लोग आसानी से कचरे के सही पृथक्करण को अपनाएं। साथ ही, मेले में लगी दुकानों पर भी कैलेंडर और ब्रोशर का निःशुल्क वितरण कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।

आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस स्टॉल का अवलोकन करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

आइए, मिलकर अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।

By admin