गुप्तकाशी। सीएम धामी ने बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के गुप्तकाशी स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।
श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा। बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
