Share the Post

रुद्रपुर, 19 फरवरी 2026

उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 छठे दिवस पर आयोजित पूर्वांचल बॉलीवुड सांस्कृतिक संध्या ने मेले में पहुंचे जनसमूह को मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया । पूर्वांचली लोक गायक रूपेश मिश्रा ने श्री गणेश स्तुति से संध्या का शुभारंभ किया व प्रांजलि गाने गाकर सभी को गवाया व नचाया।

 

छठे दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सभी को मेले की बधाई दी । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रूद्रपुर में त्रिशूल चौक बनाने के लिए मेयर व जनता को बधाई दी।

 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रही प्रसिद्ध गायक उत्तराखंड श्वेता महर जिनके ऊर्जावान और लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, जहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए।

 

सरस आजीविका मेला 2026 न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने का मंच बन रहा है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का केंद्र बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

छठे दिवस की यह सांस्कृतिक संध्या मेले की सफलता को एक नई ऊंचाई प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह के लिए यादगार बन गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने स्टालो का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान उन्होंने बच्चों के मनोरंजन के लगाए झूलों करते हुए झूलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए साथ ही हिमाचल प्रदेश के स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए हिमांचल प्रदेश के पारमप्रिक व्यंजन का स्वाद चखा और ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया। उन्होंने स्वाद की तारीफ करते हुए कहा की मेले में आये अगन्तुकों को हिमाचल प्रदेश के पारामपरिक व्यंजन का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा,मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, विवेक सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, तहसीलदार दिनेश कुटौला, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

———————————————-

 

By admin