सरस मेले में दिनांक 15/2/2026 को प्रशिक्षण वैज्ञानिक कृषक संवाद एवं प्रगतिशील से अपने अनुभव जनपद के अन्य कृषकों के साथ साझा करने हेतु आयोजित किया गया जिसमे उद्यान विभाग द्वारा कृषकों के लिए जनपद के ड्रैगनफ्रूट की खेती में महारत रखने वाले कृषक श्री यतिन सिंगल जी द्वारा अपने अनुभव
ड्रैगन फ्रूट की फसल से होने वाले लाभ और उसकी वर्तमान में उपयोगिता स्वास्थ्य संबंधी लाभ एवं विपणन के संबंध में विस्तृत रूप से उपस्थिति के कृषकों को अवगत कराया, इसके साथ ही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली योजना के संबंध में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर धीरज द्वारा विभिन्न औद्योनिकी फसलों एवं गन्ने की खेती में सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली से होने वाले लाभ उसे पर विभाग द्वारा दी जा रही राजसहायता इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई जिसमें उपस्थित किसानों द्वारा अपने जिज्ञासाओं के संबंध में भी प्रश्न पूछे गए जिनका संबंध में वैज्ञानिकों द्वारा मौके पर ही जानकारी प्रदान की गई
