Share the Post

रूद्रपुर 10 फरवरी, 2026- सड़क सुरक्षा व सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी श्री भदौरिया कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, एआरटीओ सड़क महकमे के अधिकारी भारीवाहनों, खनन वाहनों हेतु दो दिन में रूट निर्धारित कर संचालित कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा प्रातः स्कूल जाने टाईम तथा छुट्टी टाईम शहरों, कस्बों में भारी वाहन अथवा खनन वाहनो संचालन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने भारी व खनन वाहनो के संचालन हेतु वैकल्पिक रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा जो वाहन निर्धारित समय व रूट के इतर चलते पाए जाते हैं उन्हें सीज करने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि स्टोन क्रेसरो से ओवर लोड खनिज वाहन निकलने पर सम्बन्धित क्रेसर संचालक की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इसलिए सभी क्रेसर संचालक निर्धारित खनिज भार पर ही खनन वाहनों की निकासी कराना सुनिश्चित करें। उन्होने खनन क्षेत्रों से भी ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा खनिज लाने वाले वाहनो को ढक कर लाने के निर्देश दिये ताकि सड़कों में रेता, बजरी न गिरने पाये। उन्होने कहा मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों की सख्ती से जांच की जाये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आज से ही ओवरलोडिंग व ओवर स्पीड के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होने भारी वाहनांे का रूट निर्धारित करते हुए शहर, कस्बों व हाईवे से मिलने वाले सड़को को चिन्हित करते हुए वैरियर लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि ब्लैक स्पॉट व एक्सिडेंटन जोन भी चिन्हित किये जाये। उन्होने कहा कि सड़कों में निराश्रित पशुओं के कारण भी दुर्घटनाएं होते है, इसलिए निराश्रित पशुओं को निकाय अधिकारी सेल्टर में भेजने के निर्देश भी दिये।

बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधिक्षक, अधिशासी अभियंता लोनिवि व थाना प्रभारी वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।

———————————————–

 

By admin