काशीपुर। दिनांक 8/2/2026*
शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में
दिनांक 7/2/2026 को वादी मुकदमा श्री दीवान सिंह पुत्र बुध सिंह निवासी गूलरभोजी थाना जसपुर जनपद उधमसिंहनगर की स्वयं की साइकिल चोरी की तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर FIR नंबर 43/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा तत्काल सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोर को 24 घंटे से कम समय में तलाश कर मय चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर चोर है जिसके विरुद्ध मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तथा थाना कुंडा जनपद उधमसिंहनगर में पूर्व से चोरी के मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अभियुक्त मोसिन पुत्र मोहम्मद निसार निवासी वार्ड नंबर 23 अली खां नियर हबीरमान के होटल के पास काशीपुर जिला उधमसिंहनगर
*आपराधिक इतिहास*
FIR N 500/22 धारा 379/411IPC
FIR N 184/24 धारा उपरोक्त
FIR N 133/2024 उपरोक्त
