निःशुल्क नेत्र शिविर में 120 मरीजों की जांच, 37 को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह
Share the Post

काशीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर: 120 मरीजों की जांच, 37 में मिला मोतियाबिंद; बच्चों की कमजोर होती नजर पर चिकित्सकों ने जताई चिंता

निःशुल्क नेत्र शिविर में 120 मरीजों की जांच, 37 को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह

बच्चों की आंखों पर मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल का असर, चिकित्सकों ने जताई चिंता

काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना, गंगापुर गोसाई में जय मां भारती संस्था के तत्वावधान में इमेज आई हॉस्पिटल, काशीपुर की ओर से मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 120 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें 37 मरीजों को चिकित्सकों ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श दिया। आयुष्मान कार्ड एवं पात्र स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के माध्यम से मोतियाबिंद के ऑपरेशन, एंबुलेंस से आवागमन और दवाओं की निःशुल्क सुविधा की जानकारी भी दी गई।

जय मां भारती संस्था के महासचिव एडवोकेट हरदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि बच्चों में भी दृष्टि संबंधी समस्याएं सामने आना चिंताजनक है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल उपयोग पर नियंत्रण रखने तथा आंखों की नियमित जांच कराने की सलाह दी।

इमेज हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम में प्रदीप कुमार फील्ड ऑफिसर (pro)

Dr अवनीश जी ऑप्टिमिस्ट गगन जी ओटी टेक्नीशियन अमन ऑप्टोमेट्रिस्ट आदि लोग मुख्य रूप से रहे।

शिविर में मुख्य अतिथि अनिल अरोड़ा एवं उनकी पत्नी किरण शर्मा सहित एडवोकेट दानिश प्रिंस, अंजू चौहान, खुशी शर्मा, एडवोकेट महेंद्र सिंह, सत्यम चौधरी, नेहा, जसौदा शर्मा, पूजा शर्मा और एडवोकेट उवेश सहित संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

By admin